Showing posts with label dog. Show all posts
Showing posts with label dog. Show all posts

Wednesday, February 11, 2009

कुत्तों का टीकाकरण

कुत्तों का टीकाकरण शत प्रतिशत हुआ
कालोनी ने राहत की साँस ली
दुर्भाग्य ने पीछा नही छोडा
एक दल बदलू मेरे पीछे दोडा
में जब तक संभल पाता
उसने मुझे सूंघ लिया
मुस्कुराया
और सवाल दागा
अबे वैलेंटाइन के कागा
हमारी जमात की नक़ल
उसमे भी तुम्हारी सामाजिक पहल .......
ख़ुद को तो टीका लगवायो
नही मानोगे
तो पेड़ पर तुम
सड़क पर हम नज़र आयेंगे

Thursday, January 22, 2009

डॉग वॉच

डॉग कर रहे कैटवाक
कैट कर रही डॉग वॉच
कुछ नया कर दिखाना हे
न जमा विजातीय
सजातीय से काम चलाना हे
लीव इन का जमाना हे
विचारों को ,
सभ्यता , संस्कृति की लगाम दो
जवानी सिर्फ़ जिस्म की परेड नही हे
बुदापा इसे भी आना हे
जिस्म की नुमाइश के लिए
कई मंडियां हे
पगडंडियाँ हे
तुम इस रेम्प को सोसाईटी मत लायो

Wednesday, November 5, 2008

कुत्ता और साइज़ जीरो

कुत्ते अब लिफ्ट से
चदते उतरते हें
आदमी सीडियों से
शुगर का जमाना हें,

माताएं इठलाती हें
फ्रोजेन फ़ूड खिलाती हें
सॉफ्ट ड्रिंक पिलाती हें
साइज़ जीरो का जमाना हें,

सात फेरे लेने से
नही होती शादी
अब तो
गठबंधन का जमाना हें

लोकतंत्र अब
बुडा हो चला
कटोती के चलते
पेंशन लेने का जमाना हें