Showing posts with label butter fly. Show all posts
Showing posts with label butter fly. Show all posts

Tuesday, November 25, 2008

वोटर लिस्ट

सुना जैसे ही
फिर कोई बम फटा
फिर कोई जवानी
बेवा हो गई

इश्क की मधुमक्खी ने फिर काटा
हमे बड़ा गुमान था
वोटर लिस्ट में नाम था
शहद सी मीठी जुबां हो गयी

सफ़ेद वस्त्रों की केंचुली धारण कर
हम उसके दरवाजे पहुंचे
अंदर से आवाज आयी
बम लगाने वाला उसका भाई था