सभी प्रकार के कांडों में लिप्त हे सांड
अब लायो कोई नया ब्रांड,
नया साल जो आ गया
सीडी , दलाली , संसद ,रिश्वत ,
आतंक ताज ओबेराय मुंबई
ये तो पिछला साल खा गया,
ब्रांड इंडिया चमक रहा चारों और
शेयर बाज़ार बना गया अर्थशास्त्रियों को ढोर,
इस बार तो ब्यूटी को भी नही मिला भाग्य का साथ
हिरोईनों ने कर लिया बिकनी को आत्मसात,
रुपहले परदे पर कपडों की क्या बिसात
नए साल में और प्रयोग होंगे ,
इस बार तुम जो भी ब्रांड लायो
इतनी कृपा करो माँ को मत बेच खाओ
ग़ज़ल: न जीवन को मालूम, काल पर क्यूँ न उसका जोर
-
न काँटे को मालूम, कौन पकड़ा कपड़े का छोर
न बाती को मालूम, कहाँ कब अबके होगी भोर।
न प्रियतम को मालूम, प्रिया के हिय में बैठा चोर
न चितवन को मालूम, कहाँ है छिप...
2 weeks ago






