Showing posts with label social relations. Show all posts
Showing posts with label social relations. Show all posts

Wednesday, February 11, 2009

कुत्तों का टीकाकरण

कुत्तों का टीकाकरण शत प्रतिशत हुआ
कालोनी ने राहत की साँस ली
दुर्भाग्य ने पीछा नही छोडा
एक दल बदलू मेरे पीछे दोडा
में जब तक संभल पाता
उसने मुझे सूंघ लिया
मुस्कुराया
और सवाल दागा
अबे वैलेंटाइन के कागा
हमारी जमात की नक़ल
उसमे भी तुम्हारी सामाजिक पहल .......
ख़ुद को तो टीका लगवायो
नही मानोगे
तो पेड़ पर तुम
सड़क पर हम नज़र आयेंगे

Thursday, November 20, 2008

खोज जारी हें

नये नये अवतार
सजे धजे दरबार
इश्वर लापता हें
खोज जारी हें

रिश्तों के नये आयाम
मीडिया करे व्यायाम
इश्क लापता हें
खोज जारी हे

नये नये ढोर
कर रहे हे शोर
लोकतंत्र लापता हे
खोज जारी हे

नये नये हीरो
नयी नयी हिरोइन
हिट लापता हे
खोज जारी हे