Showing posts with label नेता. Show all posts
Showing posts with label नेता. Show all posts

Wednesday, August 27, 2008

दुम


चुनावी समर में जब ये दम हिलाते हैं

बड़े खुबसूरत नजर आते हैं

माँ बहनों पर भौकनां तो दूर

ये अदब से खड़े हो जाते हैं

कायनात का करिश्मा कहिये

सूंघकर सही दूकान पहुँच जाते हैं

रहनुमाओं के लिए चन्दा

तुंरत इक्क्ठ्ठा कर पाते हैं


मौसम की तरह ये भी बेवफा हैं

लोकतंत्र को ये बहुत भाते हैं

ख़त्म होते ही चुनाव

सारे शहर को काटने लग जाते हैं


प्रकृति का नियम सरल है

दर बदर भटकते मौत को पाते हैं

वक्त बेरहम है दोस्त

पट्टा डालो तभी ये कंट्रोल में आते हैं