Showing posts with label कसाब. Show all posts
Showing posts with label कसाब. Show all posts

Tuesday, August 11, 2009

स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू बढ रहा है
मानसून घट रहा है
इलाज के नाम पर
मुह छुपाना चल रहा है
टेबलेट खाकर डर दूर हो जाता है
नैतिक शिक्षा में अब यही पढाया जाता है
बच्चे की मौत
भी अब टी. वी. पर चिलाने का सामान है
क्या करें टी.आर पी के चक्कर में
सारे के सारे नादान है
महंगाई बेवफाई कसाब
लोकतंत्र में चरचे बेहिसाब
विदेशी बालाओं का नाच
अब सिनेमा की जरुरत है
ग्लोबल वार्मिंग जारी है
देशी कोठों पर अब विदेशी नज़र आती है
देशी विदेशों में प्रीमियम कमाती है